બીજી મીણબત્તીને જ્યોત આપવામાં પ્રથમ મીણબત્તીએ કાંઈ ગુમાવવાનું નથી, પણ તેના કામમાં એક સાથીદાર મળશે.
Sunday, February 19, 2017
The Truth of Life
Thursday, February 16, 2017
अनुभव
Suvichar
*रिश्ते*
Life
किस्मत
Life
Tuesday, February 14, 2017
*क्या हम कभी भगवान को धन्यवाद देने मंदिर गये है.?*
एक अमीर आदमी था, उसने अपने गांव के सब गरीब लोगों के लिए और भिखारिओं के लिए माह-वारी (प्रतिमाह) दान बांध दिया था।
किसी को दस रुपये मिलते महीने में तो किसी को बीस रुपये मिलते तो किसी को पचास रुपये।
सभी लोग हर महीने की एक तारिख को आकर अपने पैसे ले जाते थे, यह क्रम वर्षो से ऐसा चल रहा था।
एक भिखारी था जो बहुत ही गरीब था और जिसका बडा परिवार था, उसे 50 रुपये हर महीने मिलते थे।
वह हर महीने की एक तारीख को आकर अपने पैसे ले जाता था।
एक बार महीने की एक तारीख आई, वह बूढा भिखारी रुपये लेने गया।
लेकिन उस धनी सेठ के मैनेजर ने कहा कि:- भाई थोडा अदल-बदल हुआ है, अब से तुम्हें पचास रुपये की जगह सिर्फ पच्चीस रुपये मिलेंगे।
यह सुनकर भिखारी बहुत नाराज हो गया, उसने कहा:- क्या मतलब, मुझे तो हमेशा से पचास रुपये मिलते रहे हैं।
और बिना पचास रुपये लिए मैं यहाँ से नहीं हटुंगा, क्या वजह है पचास की जगह पच्चीस देने की?
मैंनेजर ने कहा कि:- जिनकी तरफ से तुम्हें रुपये मिलते हैं उनकी बेटी का विवाह है, और उस विवाह में बहुत खर्च होने वाला है।
और यह विवाह कोई साधारण विवाह नहीं है, उनकी एक ही बेटी है लाखों का खर्च है।
इस वजह से अभी सम्पत्ति में थोडी असुविधा है, इसलिए अब आपको पचास की जगह पच्चीस ही मिलेंगे।
उस भिखारी ने गुस्से से टेबल पर हाथ पटके और कहा:- इसका क्या मतलब, तुमने मुझे क्या समझ रखा है, मैं कोई बिरला नहीं हूँ?
मेरे पैसे काटकर और अपनी लडकी की शादी?
अगर अपनी बेटी की शादी में लुटाना है तो अपने पैसे लुटाओं।
पिछले कई सालो से उस बुढे भिखारी को पचास रुपये मिलते आ रहे है, इसलिए वह आदी हो गया है, अधिकारी हो गया है, वह अनको अपने मानने लगा है।
उसमें से पच्चीस काट लेने पर उसका विरोध है।
हमें जो मिला है जीवन में, उसे हम अपना मान रहे है।
उसमें से आधा कटेगा तो हम विरोध तो करेंगे, लेकिन जो हमे अब तक मिला है जो अपना नहीं था वह मिला और क्या हमने इसके लिए कभी धन्यवाद भी दिया है।
इस भिखारी ने कभी उस अमीर आदमी के पास जाकर धन्यवाद तक नही दिया की तुम पचास रुपये महीने हमें देते हो इसके लिए धन्यवाद, लेकिन जब कटे तो विरोध किया।
जरा विचार करे:- क्या हम कभी सुख के लिए भगवान को धन्यवाद देने मंदिर गये है?
शायद हीं किसी का जबाब हां होगा...
हम सभी अधिकतर बस दु:ख की शिकायत लेकर ही मंदिर गये है।
जीवन जैसे सुंदर उपहार के लिए हमारे मन में कोई धन्यवाद नहीं है, लेकिन मुत्यु के लिए बडी शिकायत।
सुख के लिए कोई धन्यवाद नहीं है, लेकिन दु:ख के लिए बहुत बडी शिकायत।
जब भी हमने भगवान को पुकारा है तो कोई न कोई पीड़ा या दु:ख के लिए।
क्या हमने कभी धन्यवाद देने के लिए भगवान को पुकारा है?
दुःख में सुमिरन सब करे सुख में करै न कोय।
जो सुख में सुमिरन करे दुःख काहे को होय॥
कबीर दास जी कहते हैं कि दुःख के समय सभी भगवान को याद करते हैं, पर सुख में कोई भी भगवान को याद नहीं करता।
यदि सुख में भी भगवान को याद किया जाए तो दुःख हो ही क्यों।
Thursday, February 9, 2017
સામાજિક રીત રીવાજોમાં થતા ખોટા ખર્ચ
Saturday, January 21, 2017
Wednesday, January 18, 2017
प्रख्यात लेखक और उनके महत्वपूर्ण पुस्तकें
2. उमा शंकर जोशी - निशीथ
3. मैथिली शरण गुप्त - साकेत
4. मुंशी प्रेमचंद - रंगभूमि, गोदान, शतरंज के खिलाड़ी, गबन, कायाकल्प, प्रेमाश्रय
5. पी.वी नरसिंह राव - द इन्साइडर
6. अटल बिहारी वाजपेयी - राजनीति की रपटीली राहें, संसद के तीन दशक
7. सुभाष चन्द्र बोस - द इंडियन स्ट्रगल
8. सरोजिनी नायडू - द गोल्डन थ्रेसहोल्ड़, द बर्ड ऑफ टाइम, द ब्रोकन विंग, द सांग्स ऑफ इंडिया
9. आर. के नारायण - मि.संपत, द गाइड़, माई डेज, द वेंडर ऑफ स्वीट़्स, द डार्करूम, टैलिस्मैन, मालगुडी ड़ेज
10. अरूंधती रॉय - द गॉड ऑफ स्मॉल थिग्ंस, एन ऑर्डिनेरी पर्सन्स गाइड़
11. डॉ राजेन्द्र प्रसाद - इंडिया डिवाइडेड
12. रवीन्द्र नाथ टैगोर - गीताजंली, क्रिसेंट मून, द गार्डनर, चांडालिका, द हंग्रो स्टोन्स, द कोर्ट डांसर, किंग ऑफ डार्क वेबंर, पोस्ट ऑफिस, दरिलिजन ऑफ मैन
13. जवाहर लाल नेहरू - एन ऑटो बायोग्राफी, डिस्कवरी ऑफ इंडिया, ग्लिम्पसेज ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री
14. हरीसेन - इलाहबाद प्रशस्ति
15. वी. डी सावरकर - द इंडियन वार ऑफ इंडिपेन्डेंस
16. एस राधाकृषणन - हिंदू व्यू ऑफ लाइफ
17. अरविंद घोष - न्यू लैम्प्स फॉर ऑल्ड, लाइफ डिवाइन
18. वी एस कॉमथ - इंडिया ऑफ अवर ड्रीम
19. कुलदीप नैय्यर - इंडिया, द क्रिटिकल इयर्ज, द जजमेंट, इंडिया हाऊस, बियोन्ड द लाइन्स : एन ऑटोबायो ग्राफी
20. तवलीन सिंह - कश्मीर : ए ट्रेजडी ऑफ एरर्स
21. खुशवंत सिंह - ट्रेन टु पाकिस्तान, ट्रुथ लव एंड ए लिटिल मेलिस
22. डॉ. ए पी जे. अब्दुल कलाम - विंग्स ऑफ फायर (अरूण तिवाड़ी और अब्दुल कलाम), 2020 – ए विजन फोर द न्यू मिलेनियम, इग्नाइटेड माइड्ंस माई जर्नी
23. विष्णु - पंचतंत्र
24. भीष्म साहनी - तमस
25. पी जी. वुडहाउस - जीव्स
26. भगस्टा - पोइरोट (जासूसी कहानियां)
27. रस्किन - रस्टी
28. मैगस्थ्नीज - डंडिका
29. कालिदास - मेघदुत, मालविकाग्निमित्र, रघुवमसा कुमार संभवम्, शकुंतला, विक्रम उर्वसी
30. कार्ल मार्क्स - दास कैपिटल
31. जॉर्ज ओरवैल - नाइन्टीन एटी फोर
32. कृष्णदेवराय - अमुक्तमलयादा
33. सलमान रूश्दी - मिडनाइट चिल्ड्रन (1981), शेम (1983), द सैटेनिक वर्सेज (1988), मुर्स लास्ट साइ (1995)
34. भरत मुनि - नाट्य शास्त्र
35. जयप्रकाश नारायण - व्हाई सोश लिज्म
36. जे एम केन्स - एम्प्लायमेंट, इंट्रेस्ट ऐंड मनी
37. जे के राउलिग - हैरी पॉटर
38. जॉन रस्किन - अन्टू इ लास्ट
39. वराह मिहिर - पंच सिद्धन्तिका
40. भवभूति - उत्तरराम चरित, मालती माधव
41. कैथ्रिन मैयो - मदर इंडिया
42. विलियम शेक्सपीयर - मैकबेथ
43. मनोहर गलगांवकर - दि मैन हू क्ल्डि गांधी
44. सत्यजीत राय - माई इयर्स विद अपु
45. मोहन राकेश - आधे अधुरे
46. बंकिम चन्द्र चटर्जी - आनंद मठ
47. तुषार गांधी - लेट्स किल गांधी
48. विशाखा दत्त - मुद्रराक्षस, देवी चन्द्रगुप्तम
49. कल्हण - राजतंरगिणी
50. पाणिणी - अष्ठाध्यायी
51. कौटिल्य - अर्थशास्त्र
52. जयदेव - गीतगोविन्द
53. पंतजली - महाभाष्य
54. बाणभट्ट - कादम्बरी, हर्षचरित्र
55. माद्य - शिशुपालवध
56. जयानक - पृथ्वीराज विजय, प्रबंधकोष
57. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला - अनामिका, गुंजन, परिमल, जूही की कली
58. तुलसीदास - दोहावली, कवितावली, विनय पत्रिका, रामचरित्र मानस
59. मलिक मुहम्मद जायसी - पद्मावत
60. बालगंगाधर तिलक - गीता रहस्य
61. अनीता देसाई - क्राई द पिकोक
62. वी. एस नॉयपाल - ए बेंड इन द रिवर
63. विक्रम सेट - टू लाइवज
64. आर. वेकटरमन - माई प्रसिडेसियल ईयर्स
66. एस राधाकृष्णन - द हिंदुं व्यू ऑफ लाइफ
67. एन सजीव रेड्डी - विदाऊट फियर ओर फेवर
68. नेल्सन मंडेला - लॉग वाक टू फ्रीडम




